लाइव न्यूज़ :

भारत ऊर्जा जरूरतों के लिए क्षेत्रीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए नेतृत्व कर रहा है: श्रृंगला

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को कहा कि भारत ऊर्जा जरूरतों के वास्ते क्षेत्रीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए नेतृत्व कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार को एक ऊर्जा केन्द्र के रूप में शामिल करने के लिए उप-क्षेत्र को बढ़ावा देने के वास्ते एक क्षेत्रीय दृष्टिकोण का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘विकास के लिए ऊर्जा की भूमिका महत्वपूर्ण है और हमारे क्षेत्र में, विशेष रूप से, विकसित क्षेत्र में त्वरित परिवर्तन के लिए भारी मात्रा में ऊर्जा की आवश्यकता होती है।’’

विकासशील देशों (आरआईएस) के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली में दक्षिण एशिया ऊर्जा समूह (एसएजीई) के उद्घाटन के मौके पर अपने बयान में श्रृंगला ने कहा, ‘‘हमें जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से अवगत होने की आवश्यकता है।’’

श्रृंगला ने कहा, ‘‘इस पृष्ठभूमि में हम भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा और भारत को एक ऊर्जा केंद्र के रूप में शामिल करने के लिए उप-क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। मुझे इसे पूर्ण बनाने के लिए श्रीलंका को भी जोड़ना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि पारंपरिक स्रोत, जल विद्युत, सौर, पवन या पेट्रोलियम उत्पाद के क्षेत्र में भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए एक क्षेत्रीय दृष्टिकोण को बढ़ावा देने पर भी काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऊर्जा को सस्ती, सुलभ और स्वच्छ बनाना होगा।’’

श्रृंगला ने कहा कि क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय ऊर्जा एकीकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास' का एक रूप है जो हमारे पड़ोस तक फैला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस