लाइव न्यूज़ :

गुड न्यूज: देश की पहली कोरोना वैक्सीन Covaxin 15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च, इन दिन से शुरू हो रहा है ह्यूमन ट्रायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 3, 2020 10:53 IST

भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,25,544 है। इसमें से 3,79,892 लोग ठीक हो चके हैं। देश में कोविड-19 से 18 हजार से अधीक लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देCovaxin वैक्सीन को हैदराबाद की फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने (Bharat Biotech) तैयार किया है।आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक अगर वैक्सीम का ह्यूमन ट्रायल 7 जुलाई को शुरू किया गया तो 15 अगस्त को इसे पब्लिक में लॉन्च किया जा सकता है। 

नई दिल्ली: भारत (India) में तैयार की जा रही कोरोना वायरस (COVID-19) की वैक्सीन Covaxin को 15 अगस्त पर लॉन्च किया जा सकता है। यह वैक्सीन भारत बायोटेक (Bharat Biotech) बना रही है। भारत बायोटेक इस वैक्सीन Covaxin को 15 अगस्त को लॉन्च की तैयारियों में लगा हुआ है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने  भी भारत बायोटेक को वैक्सीन के लिए सभी कार्यवाही पूरा करने को कहा है। इस वैक्सीन को तैयार करने में भारत बायोटेक और ICMR की साझेदारी है।

सात जुलाई से शुरू होगा Covaxin वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल

Covaxin वैक्सीन को हैदराबाद की फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक ने तैयार किया है। सात जुलाई से कंपनी ह्यूमन ट्रायल करने वाली है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी को ह्यूमन ट्रायल करने की अनुमति मिली थी। आईसीएमआर (ICMR) ने अपनी विभागीय चिट्ठी में भारत बायोटेक को कहा है कि सात जुलाई से  इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल शुरू किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक अगर वैक्सीम का ह्यूमन ट्रायल 7 जुलाई को शुरू किया गया तो 15 अगस्त को इसे पब्लिक में लॉन्च किया जा सकता है। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत बायोटेक ने जानकारी देते हुए कहा कि Covaxin वैक्सीन  को कंपनी आईसीएमआर (ICMR) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) के साथ मिलकर बना रही है। इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) की तरफ से अनुमति मिली है। 

पीएम मोदी ने कहा है-  कोविड-19 का टीकाकरण सस्ता, सभी को उपलब्ध होना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 का टीका तैयार होने पर बड़ी आबादी के टीकाकरण के लिए भारत की तैयारियों की मंगलवार (30 जून) को समीक्षा की थी और जोर दिया कि टीकाकरण सस्ता और हर किसी के लिए उपलब्ध होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विशाल और विविध आबादी के टीकाकरण से कई तरह के पहलू जुड़े होंगे।

इसमें चिकित्सा आपूर्ति कड़ी के प्रबंधन, जोखिम वाली आबादी को प्राथमिकता, प्रक्रिया में शामिल विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल तथा निजी क्षेत्र और नागरिक संस्थाओं की भूमिका शामिल है। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि इतने बड़े स्तर पर टीकाकरण के लिए विस्तृत योजना शीघ्र तैयार की जानी चाहिए। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोरोना के भारत में 6 लाख 25 हजार 544 हो गए हैं और 18213 मौतें

भारत में कोरोना वायरस के 6,25,544 मामले हो गए हैं। देश में कोविड-19 से 18213 लोगों की मौत हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटे में  20,903 नए मामले आए हैं, जो  एक दिन का सर्वाधिक मामला है। भारत में पिछले 24 घंटों में 379 मौतें हुई है। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,25,544 है जिसमें 2,27,439 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना से 3,79,892 लोग ठीक हो गए हैं। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 2 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 92,97,749 है, जिसमें से 2,41,576 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया