लाइव न्यूज़ :

भारत, किर्गिज गणतंत्र ने संबंधों की समीक्षा की, संयुक्त राष्ट्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प जताया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून भारत और किर्गिज गणतंत्र ने बुधवार को द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों की समीक्षा की और संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य बहुस्तरीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत और किर्गिज गणतंत्र के बीच 11वें दौर के विदेश कार्यालय विचार-विमर्श में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई। डिजिटल तौर पर आयोजित बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप ने किया, वहीं किर्गिज गणतंत्र के शिष्टमंडल का नेतृत्व वहां के विदेश उप मंत्री प्रथम नूरान नियाजालिव ने किया ।

बयान के अनुसार, विचार विमर्श के दौरान दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, रक्षा, विकास गठजोड़, क्षमता निर्माण, सांस्कृतिक सहयोग सहित विविध क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।

इसमें कहा गया है कि चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किर्गिज गणतंत्र की जून 2019 की यात्रा के दौरान हुए समझौता ज्ञापन और समझौतों और फैसलों को समय पर लागू किया जाए ।

दोनों पक्षों ने आपसी हितों से जुड़े एवं क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई और संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य बहुस्तरीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस