लाइव न्यूज़ :

भारत,कजाकिस्तान ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने सहयोग की समीक्षा की

By भाषा | Updated: November 17, 2020 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर भारत और कजाकिस्तान ने मंगलवार को व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने सहयोग की व्यापक समीक्षा की ।

डिजिटल तरीके से हुई वार्ता में दोनों देशों ने अपने सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने बताया, ‘‘मैत्रीपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में वार्ता हुई।’’

भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप और कजाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वहां के उप विदेश मंत्री शखरात नूरीशेव ने किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने अपनी रणनीतिक भागीदारी के ढांचे के तहत द्विपक्षीय सहयोग के समग्र पहलुओं की समीक्षा की। राजनीतिक, आर्थिक और वाणिज्यिक, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष तथा सांस्कृतिक विषयों पर वार्ता हुई ।’’ बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने कोविड-19 महामारी से निपटने में अपने दृष्टिकोण और अनुभव साझा किए।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि कजाकिस्तान में सामुदायिक विकास परियोजनाओं के लिए भारतीय अनुदान सहायता को लेकर भी एक समझौता पर दस्तखत किया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए और 2021-22 के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत के आगामी कार्यकाल के दौरान तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos