भारत, जापान ने अंतरिक्ष नीतियों व अंतरिक्ष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की
By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:39 IST2021-11-02T21:39:14+5:302021-11-02T21:39:14+5:30

भारत, जापान ने अंतरिक्ष नीतियों व अंतरिक्ष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की
नयी दिल्ली, दो नवंबर भारत और जापान ने मंगलवार को अपनी-अपनी अंतरिक्ष नीतियों और प्राथमिकताओं तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर मंगलवार को सूचना का आदान-प्रदान किया।
यह चर्चा दूसरे भारत-जापान अंतरिक्ष वार्ता में हुई, जिसका आयोजन डिजिटल माध्यम से हुआ।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का सह-नेतृत्व संयुक्त सचिव, निरीस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामले, विदेश मंत्रालय और वैज्ञानिक सचिव, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने किया।
दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी अंतरिक्ष नीतियों और प्राथमिकताओं, अंतरिक्ष सुरक्षा सहित अंतरिक्ष क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, अंतरिक्ष के बारे में जागरूकता, वैश्विक नौवहन उपग्रह प्रणालियां और इसरो-जाक्सा(जापानी अंतरिक्ष एजेंसी), अंतरिक्ष व प्रौद्योगिकी व्यापार पर सूचना का आदान प्रदान किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।