लाइव न्यूज़ :

भारत, जापान ने क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की, खुली समुद्री व्यवस्था का आह्वान किया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर भारत और जापान ने क्षेत्र में नियंत्रण बढ़ाने के चीन के प्रयासों की पृष्ठभूमि में तनाव बढ़ाने वाली किसी भी गतिविधि या बल प्रयोग से यथास्थिति में एकपक्षीय तरीके से बदलाव करने की किसी भी कोशिश का मंगलवार को पुरजोर विरोध किया और एक स्वतंत्र तथा खुली समुद्री व्यवस्था के महत्व को रेखांकित किया।

जापान के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी के बीच टेलीफोन पर बातचीत के दौरान क्षेत्रीय हालात से संबंधित विषय आये।

इसमें कहा गया, ‘‘दोनों मंत्रियों ने पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर समेत क्षेत्रीय स्थितियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और अपने सतत करीबी सहयोग को दोहराया।’’

बयान के अनुसार, ‘‘इस संदर्भ में मंत्रियों ने क्षेत्र में चल रहे मौजूदा घटनाक्रमों के मद्देनजर विचारों का आदान-प्रदान करते रहने का अपना इरादा जाहिर किया और यह स्पष्ट संदेश देने पर सहमत हुए कि वे तनाव बढ़ाने वाली किसी गतिविधि से या बल प्रयोग से यथास्थिति को एकपक्षीय तरीके से बदलने की किसी भी कोशिश का पुरजोर विरोध करते हैं।’’

भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर तथा कानून की व्यवस्था पर स्वतंत्र एवं खुली समुद्री व्यवस्था की जरूरत पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

कोरोना वायरस महामारी के बावजूद चीन, दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में तथा पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैन्य प्रभुत्व दर्शाने की कोशिश कर रहा है।

भारत और जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरती परिस्थितियों पर नियमित बातचीत करते रहे हैं और उन्होंने समान चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने का संकेत दिया है।

सितंबर में दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत किये थे जिसमें उनकी सेनाओं को साजो-सामान संबंधी मदद के लिए एक दूसरे के केंद्रों तक पहुंच की अनुमति है।

राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि भारत, जापान के साथ अपनी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग पर हमने संतोष व्यक्त किया। विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी के तहत भारत जापान के साथ सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

सिंह ने बातचीत में किशी को रक्षा मंत्री बनने पर बधाई दी और कोविड-19 महामारी के बावजूद दोनों देशों के बीच जारी रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो