लाइव न्यूज़ :

भारत, इजराइल ने प्रमुख क्षेत्रों में समझौतों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर भारत और इजराइल ने सोमवार को रक्षा एवं सुरक्षा, साइबर क्षेत्र, आतंक-रोधी और ऊर्जा समेत अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपने सहयोग की व्यापक समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-इजराइल के विदेश कार्यालय के बीच हुई ऑनलाइन बैठक में दोनों पक्षों ने कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर उनके द्वारा उठाए जा रहे कदमों और चिकित्सा अनुसंधान में जारी सहयोग को लेकर भी चर्चा की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' दोनों पक्षों ने जारी सहयोग में प्रगति की समीक्षा की, विशेष रूप से रक्षा एवं सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी, साइबर सुरक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की गई।''

उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने जल एवं कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार और ऊर्जा के साथ ही व्यापार एवं पारस्परिक निवेश जैसे अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी सहयोग की समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू