लाइव न्यूज़ :

भारत, इजराइल रक्षा सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने के लिए कार्यबल गठित करने पर सहमत हुये

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर इजराइल और भारत के संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) ने रक्षा सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने के लिए 10 वर्षीय व्यापक रोडमैप तैयार करने के वास्ते कार्यबल गठित करने पर सहमति जतायी है। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जेडब्ल्यूजी की 15वीं बैठक बुधवार को इजराइल स्थित तेल अवीव में हुई जिसकी सह-अध्यक्षता भारतीय रक्षा सचिव अजय कुमार और इजराइली रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक अमीर इशेल ने की।

मंत्रालय ने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रक्षा उद्योग सहयोग पर एक उप-कार्य समूह (एसडब्ल्यूजी) का गठन किया जाएगा और इस संबंध में दोनों देशों द्वारा संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए गए।

बयान में कहा गया, '' एसडब्ल्यूजी के गठन से द्विपक्षीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग, प्रौद्योगिकी के प्रभावी प्रवाह और औद्योगिक क्षमताओं को साझा करने में मदद मिलेगी।''

इसके मुताबिक, दोनों पक्षों ने अभ्यास और उद्योग सहयोग समेत सैन्य संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?