लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन पर प्रतिबद्धताएं पूरी करने वाला इकलौता देश है भारत :जावड़ेकर

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:38 IST

Open in App

कोलकाता, आठ जनवरी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परिवर्तन पर अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने वाला भारत इकलौता देश है जबकि वह दुनिया में कुल कार्बन उत्सर्जन का केवल छह से सात प्रतिशत उत्सर्जन करता है।

मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा यहां आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए जावड़ेकर ने यह दावा भी किया कि देश जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है, लेकिन यह सौर और अक्षय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत एकमात्र देश है जो जलवायु परिवर्तन पर अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान कर रहा है जबकि वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। कई अन्य देश अब कार्बन निष्प्रभावीकरण की बात कर रहे हैं जो भारतीय उद्योग स्वयं ही अपना चुके हैं।

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘भारतीय उद्योग जगत कार्बन निष्प्रभावीकरण की दिशा में खुद से कदम उठा रहा है। वे इसे जिम्मेदारी से कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश को प्रदूषण कम करने के लिए क्रमिक तरीके से विद्युत चालित वाहनों को अपनाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल