लाइव न्यूज़ :

भारत सबसे तेजी से 50 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला पहला देश: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: February 5, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत दुनिया का ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने केवल 21 दिनों में 50 लाख से अधिक लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया है।

देश में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद शुक्रवार शाम तक करीब 53 लाख लाभार्थियों को टीके की खुराक दी जा चुकी थी।

वहीं, अमेरिका में 50 लाख लोगों को टीके की खुराक 24 दिन में जबकि ब्रिटेन में 43 और इजराइल में 45 दिनों में दी गई है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 21वें दिन भी सफलतापूर्वक जारी रहा।’’

उन्होंने कहा कि अब तक करीब 53 लाख स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की खुराक दी गई है।

शाम छह बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 1,04,781 सत्र के जरिए कुल 52,90,474 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान के 21वें दिन शाम छह बजे तक 3,31,029 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।’’

मंत्रालय ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट शुक्रवार देर रात तक पूरी हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि टीका लगाने के बाद अब तक कुल 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता पड़ी है। पिछले 24 घंटे में किसी भी लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक 22 लोगों की मौत दर्ज की गई है और इनमें से मौत का कोई भी मामला औपचारिक रूप से कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र