लाइव न्यूज़ :

भारत दुनिया में 114 दिनों में 17 करोड़ टीके की खुराक लगाने वाला सबसे तेज राष्ट्र : सरकार

By भाषा | Updated: May 12, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई भारत दुनिया में सर्वाधिक तेज गति से टीका लगाने वाला राष्ट्र है जिसने 114 दिनों में टीके की 17 करोड़ खुराकें लगाई हैं। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दी। साथ ही उन्होंने राज्यों से अपील की कि टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान केंद्रित करें।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंत्री ने आठ राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों से वार्ता की। इसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना शामिल थे। इन राज्यों में रोजाना मामलों में तेज वृद्धि दर, ज्यादा मृत्यु दर, ज्यादा संक्रमण दर है।

हर्षवर्धन ने राज्यों से यह भी अपील की कि सुनिश्चित करें कि स्वास्थ्यकर्मी और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का पूरी तरह टीकाकरण किया जाए क्योंकि उनमें संक्रमण का ज्यादा खतरा रहता है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण हमारा सबसे बड़ा हथियार है।’’

उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण करने वाला देश है जहां 114 दिनों में 17 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने में योगदान के लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को धन्यवाद दिया।

मंत्रालय ने कहा कि 13.66 करोड़ लोगों को जहां टीके की पहली खुराक लग चुकी है वहीं केवल 3.86 करोड़ लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

बयान में उनके हवाले से बताया गया, ‘‘इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान दें। राज्यों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक लेने वालों से ध्यान नहीं हटाना चाहिए। पहली खुराक के लिए जहां 30 फीसदी टीका रखा जाना चाहिए वहीं दूसरी खुराक के लिए 70 फीसदी टीका आवंटित होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!