लाइव न्यूज़ :

CM कमलनाथ ने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में बदलाव के लिये तैयार है भारत

By भाषा | Updated: January 25, 2019 20:05 IST

कमलनाथ ने सरकार में परिवर्तन से सुधारों की गति प्रभावित होने तथा आर्थिक वृद्धि के परिदृश्य पर असर पड़ने की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह भारत की उद्यमिता क्षमता है जिससे आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित होती है। यह सिर्फ सरकारी नीतियों के कारण नहीं होता है।’’ 

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रोजगार सृजन तथा किसानों की मदद के लिये निवेश का आह्वान करते हुए कहा कि भारत आगामी आम चुनाव में बदलाव के लिये तैयार है। कमलनाथ ने यहां कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया को उत्तरप्रदेश का महासचिव बनाने से इस राज्य में कांग्रेस पार्टी को नयी ऊर्जा मिलेगी।

यह पूछे जाने पर कि विश्व आर्थिक मंच में वैश्विक प्रतिनिधियों को उन्होंने आसन्न चुनाव के बारे में क्या संदेश दिया, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उन्हें स्पष्ट तस्वीर दिखा दी।’’ उन्होंने कहा, मेरा संदेश यह भी था कि तमाम परिस्थितियों के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था बढ़ सकती है और इस बात पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि सत्ता में कौन है।

कमलनाथ ने सरकार में परिवर्तन से सुधारों की गति प्रभावित होने तथा आर्थिक वृद्धि के परिदृश्य पर असर पड़ने की आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह भारत की उद्यमिता क्षमता है जिससे आर्थिक वृद्धि सुनिश्चित होती है। यह सिर्फ सरकारी नीतियों के कारण नहीं होता है।’’ 

उन्होंने यह पूछे जाने पर कि आगामी चुनाव के बारे में उन्होंने कैसी स्पष्ट तस्वीर दिखायी है, कहा, ‘‘देश बदलाव चाह रहा है। यही मैं उन्हें कह रहा हूं।’’ 

कमलनाथ ने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक से इतर पीटीआई -भाषा से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘देश बदलाव चाह रहा है और अगले कुछ महीनों में इसका स्वरूप पता चल जाएगा।’’ 

उन्होंने उत्तर प्रदेश के बारे में कहा, ‘‘प्रियंका गांधी पार्टी में नया जोश भरेंगी। हम उत्तर प्रदेश में पार्टी की कायापलट में सिंधिया के कौशल का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह