लाइव न्यूज़ :

भारत को अपने ओलंपिक खिलाड़ियों के योगदान पर गर्व है: मोदी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 09:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओलंपिक दिवस के अवसर पर कहा कि ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के योगदान पर राष्ट्र को गर्व है। इस अवसर पर उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल के सदस्यों को शुभकामनाएं भी दी।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना 23 जून 1894 को पेरिस में की गयी थी। इसलिए इस दिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। यह दिवस पहली बार 1948 में मनाया गया था।

मोदी ने कहा, ‘‘आज ओलंपिक दिवस के अवसर पर मैं उन सभी खिलाड़ियों की सराहना करता हूं जिन्होंने विभिन्न ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। खेल के प्रति उनके योगदान और अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए देश को उन पर गर्व है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब से कुछ सप्ताह बाद ही तोक्यो ओलंपिक आरंभ होने वाला है। उन्होंने भारतीय दल के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा कहा, ‘‘भारतीय दल में बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’’

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘‘माय जीओवी’’ ऐप पर ओलंपिक खेलों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का एक लिंक भी साझा किया और युवाओं से इसमें भाग लेने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल