लाइव न्यूज़ :

भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है :केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

By भाषा | Updated: December 9, 2020 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है और भाजपा लोगों का विश्वास जीतने के लिए इसके माध्यम से काम करेगी।

नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत की टिप्पणी की विपक्ष द्वारा आलोचना किए जाने के बाद प्रसाद ने यह कहा है।

कांत की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कैबिनेट ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत को अपने लोकतंत्र पर गर्व है। देश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेम करते हैं और उन्हें उन पर विश्वास है तथा यह जमीनी स्तर पर देखा गया है क्योंकि भाजपा ने गांवों तक में जीत दर्ज की है। हम लोगों का विश्वास जीतने के लिए लोकतत्र के माध्यम से काम करेंगे। ’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि संबद्ध अधिकारी अपनी टप्पणी पर स्पष्टीकरण दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि कांत ने मंगलवार को कहा था कि भारत में कड़े सुधारों को लागू करना कठिन होता है और जोर देते हुए कहा था कि देश को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिये और बड़े सुधारों की जरूरत है।

उन्होंने कहा था, ‘‘भारत के संदर्भ में कड़े सुधारों को लागू करना बहुत मुश्किल है। इसकी वजह यह है कि चीन के विपरीत हम एक लोकतांत्रिक देश हैं ... हमें वैश्विक चैंपियन बनाने पर जोर देना चाहिए। आपको इन सुधारों (खनन, कोयला, श्रम, कृषि) को आगे बढ़ाने के लिये राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है और अभी भी कई सुधार हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप टीम के 15 खिलाड़ियों पर एक नजर?, देखिए आंकड़े और किसके पास कैसा अनुभव

क्रिकेटईशान किशन ने भारत की T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम में चुने जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

कारोबारGold Rate Today: आज का सोने का रेट, जानें 20 दिसंबर 2025 को दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता में सोने की कीमत

स्वास्थ्यFSSAI: अंडे खाना सुरक्षित, कैंसर संबंधी खतरे के दावे निराधार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार हिजाबः बाप और बेटी का रिश्ता?, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा- दुख है बड़ा विवाद खड़ा

भारतकश्मीर में ‘चिल्ला-ए-कलां’ शुरू?, घाटी में पड़ने वाली 40 दिनों की भीषण सर्दी क्या होती है?

भारतईटानगर नगर निगमः भाजपा ने 20 में से 14 सीट पर दर्ज की शानदार जीत, पासीघाट नगर परिषद पर पीपीए ने का कब्जा, 8 में से 5 सीट, ईटानगर-पासीघाट में कांग्रेस 0

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने गुवाहाटी में भारत के पहले नेचर-थीम वाले एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन

भारतकर्नाटक नेतृत्व मुद्दा: दिल्ली कब बुलाया जाएगा?, डीके शिवकुमार ने कहा-मैं आपको सूचित करूंगा, बिना बताए कुछ नहीं करूंगा