लाइव न्यूज़ :

2020 की तुलना में इस वर्ष कोविड-19 से निपटने के लिए बेतहर तरीके से तैयार है भारत: हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि भारत 2020 की तुलना में इस साल कोविड​​-19 महामारी को मात देने के लिए अधिक अनुभव के साथ मानसिक और भौतिक रूप से बेहतर रूप से तैयार है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा कि हर्षवर्धन ने यह बात वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में एक वेबिनार के माध्यम से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 13 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का उद्घाटन करते हुए कही।

बयान में कहा गया है कि कोविड​​-19 महामारी के कारण रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर ‘कंपीटेंट फाउंडेशन’ द्वारा विभिन्न संघों, गैर सरकारी संगठनों और ब्लड बैंकों की मदद से आयोजित किए जा रहे हैं।

हर्षवर्धन ने वेबिनार को संबोधित करते हुए महामारी के कारण रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अधिक शक्ति और विस्तार के साथ रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने लोगों को उनके जन्मदिन पर साल में कम से कम एक बार रक्तदान करने का आह्वान किया क्योंकि यह मानवता के लिए एक बड़ी मदद है।

हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी में दुनिया में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया था, जिसे अब और तेज किया जा रहा है क्योंकि युवाओं का टीकाकरण 1 मई से शुरू होने वाला है।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने यह भी कहा कि 2021 में, देश पिछले साल की तुलना में महामारी को हराने के लिए अधिक अनुभव के साथ मानसिक और भौतिक रूप से बेहतर तैयार है।

उन्होंने इस तथ्य की सराहना की कि यह रक्तदान शिविर सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल, दिशानिर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया के साथ स्थापित किया गया है।

बयान के अनुसार ‘कंपीटेंट फाउंडेशन’ के अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि इस साल फाउंडेशन ने कोविड-19 महामारी के दौरान रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के मद्देनजर चंडीगढ़ से आगे इस पूरे क्षेत्र में 13 अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने अपील की कि कोरोना वायरस महामारी के बीच में रक्तदान अधिक महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि रक्त की आपूर्ति बेहद कठिन हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल