लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष अनुसंधान में अब भारत इटली के साथ कर रहा अवसरों की तलाश

By भाषा | Updated: March 4, 2021 15:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार मार्च भारत और इटली ने धरती पर्यवेक्षण, अंतरिक्ष विज्ञान और रोबोटिक तथा मानवीय अन्वेषण के क्षेत्र में अवसरों की तलाश करने का फैसला किया है। यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल में ब्राजील के उपग्रह का प्रक्षेपण किया है।

अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने की रणनीति के हिस्से के तौर पर इसरो तथा इंटेलियन स्पेस एजेंसी (एएसआई) के बीच बुधवार को डिजिटल तरीके से द्विपक्षीय बैठक हुई।

इसरो के अध्यक्ष एवं अंतरिक्ष विभाग में सचिव के. सिवन और एएसआई के अध्यक्ष जिर्योजियो साकोसिया ने अपने-अपने प्रतिनिमंडल का नेतृत्व किया।

इसरो की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने पहले से जारी सहयोग की समीक्षा की और विषय आधारित कामकाजी समूह के गठन पर सहमति जताई जो धरती पर्यवेक्षण, अंतरिक्ष विज्ञान, रोबोटिक अन्वेषण एवं मानवीय अन्वेषण के क्षेत्र में सहयोग के अवसरों की तलाश करेंगे।’’

गौरतलब है कि 28 फरवरी को इसरो ने श्रीहरिकोटा स्पेसपोर्ट से ब्राजील के उपग्रह अमेजनिया-1 का सफल प्रक्षेपण किया था। प्रक्षेपण के वक्त ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवोन्मेष मंत्री मार्कोस पोनटेस मौजूद थे और बाद में उन्होंने तथा उनके प्रतिनिधिमंडल ने सिवन के नेतृत्व में इसरो के दल के साथ बैठक कर द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

सिवन ने ऑस्ट्रेलिया की अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख एनरिको पार्लेमो के साथ भी 17 फरवरी को ऑनलाइन बैठक की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू