लाइव न्यूज़ :

टीकों की सर्वाधिक खुराक देने वाले देशों की सूची में अब तीसरे नंबर पर है भारत

By भाषा | Updated: February 7, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी लोगों को कोविड-19 टीकों की सर्वाधिक खुराक लगाने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इस सूची में अमेरिका और ब्रिटेन भारत से ऊपर हैं।

मंत्रालय ने बताया कि भारत के 12 राज्यों में दो-दो लाख से अधिक लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। अकेले उत्तर प्रदेश में 6,73,542 लोगों को टीका लगाया गया है।

देश भर में कोविड-19 टीकाकरण के तहत सात फरवरी सुबह आठ बजे तक कुल 57.75 लाख लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 53,04,546 स्वास्थ्यसेवा कर्मियों और वायरस से लड़ने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 4,70,776 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

पिछले 24 घंटे में 8,875 सत्रों में 3,58,473 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 1,15,178 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है।’’

उसने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में दैनिक मृतक संख्या 80 से कम रही, जो पिछले नौ महीने में सबसे कम है।’’

देश में कोविड-19 के 1.48 लाख मरीजों का उपचार चल रहा है जो कुल संक्रमितों का 1.37 प्रतिशत है।

देश में संक्रमण के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1.05 करोड़ हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,059 नए मामले सामने आए और 11,805 लोग स्वस्थ हुए।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के बाद ठीक होने के 81.07 प्रतिशत नए मामले छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 6,178 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 1,739 लोग स्वस्थ हुए और इसके बाद तमिलनाडु में 503 लोग ठीक हुए।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के 84.83 प्रतिशत दैनिक नए मामले छह राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए हैं। केरल में संक्रमण के सर्वाधिक 5,942 नए मामले सामने आए। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,768 और कर्नाटक में 531 नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 78 और लोगों की मौत हो गई। दैनिक मौत के 69.23 प्रतिशत मामले पांच राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सामने आए। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 25 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में किसी की संक्रमण से मौत नहीं हुई। इनमें हरियाणा, गोवा, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, पुडुचेरी, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, असम, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, लद्दाख, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?