लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- आस्ट्रेलिया से सस्ते दाम पर एलएनजी आयात बढ़ाने का इच्छुक है भारत

By भाषा | Updated: August 29, 2019 06:14 IST

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आस्ट्रेलिया के संसाधन मंत्री मैथ्यू कैनवान ने द्विपक्षीय रिश्तों में ऊर्जा और संसाधनों के महत्व पर जोर दिया और भारत के बढ़ते ऊर्जा बाजार तथा आस्ट्रेलिया में प्राकृतिक संसाधनों खासकर कोयला, एलएनजी की प्रचुर उपलब्धता को देखते हुए सहयोग का दायरा बढ़ाने पर सहमति जतायी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने लिये आस्ट्रेलिया से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात बढ़ाने का इच्छुक है लेकिन वह चाहता है कि उसे यह गैस सस्ते दाम पर उपलब्ध हो। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आस्ट्रेलिया के संसाधन मंत्री मैथ्यू कैनवान से बुधवार को मुलाकात की और ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

भारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने लिये आस्ट्रेलिया से तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का आयात बढ़ाने का इच्छुक है लेकिन वह चाहता है कि उसे यह गैस सस्ते दाम पर उपलब्ध हो। आधिकारिक बयान में यहां कहा गया है कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने आस्ट्रेलिया के संसाधन मंत्री मैथ्यू कैनवान से बुधवार को मुलाकात की और ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

बयान के अनुसार दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रिश्तों में ऊर्जा और संसाधनों के महत्व पर जोर दिया और भारत के बढ़ते ऊर्जा बाजार तथा आस्ट्रेलिया में प्राकृतिक संसाधनों खासकर कोयला, एलएनजी की प्रचुर उपलब्धता को देखते हुए सहयोग का दायरा बढ़ाने पर सहमति जतायी। भारत पहले से दीर्घकालीन अनुबंध के तहत आस्ट्रेलिया से 14.4 लाख टन सालाना एलएनजी का आयात कर रहा है।

बयान के अनुसार, ‘‘भारत की गैस आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में पहल को देखते हुए आस्ट्रेलिया से एलएनजी आयात बढ़ाने की काफी गुंजाइश है।’’ भारत ने 2030 तक कुल ऊर्जा इस्तेमाल में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी मौजूदा 6.23 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। इससे प्रदूषण फैलाने वाले हाइड्रोकार्बन के उपयोग में कमी आएगी।

बयान के अनुसार प्रधान ने आस्ट्रेलियाई मंत्री से कहा कि भारतीय ग्राहक कीमत को लेकर काफी संवेदनशील है और इसीलिए इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिये आयातित एलएनजी का सस्ता होना महत्वपूर्ण होगा।

हालांकि, इस बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं कहा। हाजिर बाजार में उपलब्ध गैस के दाम में गिरावट को देखते हुए आस्ट्रेलिया जैसे आपूर्तिकर्ताओं से दीर्घकालीन एलएनजी आयात अनुबंधों की कीमत को लेकर फिर से बातचीत की मांग तेज हो रही है। इस लिहाज से उक्त टिप्पणी महत्वपूर्ण है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए