लाइव न्यूज़ :

पाक के संपर्क में है भारत: भारतीय सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बोले विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली/लाहौर, 14 सितंबर पाकिस्तान में धार्मिक यात्रा पर गए 800 से अधिक सिख श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भारत वहां की सरकार के संपर्क में हैं। लाहौर समेत पड़ोसी देश के कुछ शहरों में हिंसक प्रर्शन की वजह से इन श्रद्धालुओं का दौरा प्रभावित हुआ है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “गतिविधियों पर करीबी नजर है। पाकिस्तानी अधिकारियों और सिख जत्थे के संपर्क में हैं। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा व सही-सलामत घर वापसी के लिये पूरी कोशिश करेंगे।”

मंत्री की यह प्रतिक्रिया दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के एक ट्वीट पर आई जिसमें उन्होंने जयशंकर से अनुरोध किया था कि वो पाकिस्तान में फंसे सिख तीर्थयात्रियों के मामले को देखें।

बैसाखी के कार्यक्रम में शामिल होने 800 से ज्यादा सिख श्रद्धालु पाकिस्तान गए हैं। भारतीय तीर्थ यात्री उत्सव में शामिल होने सोमवार को वाघा सीमा से लाहौर पहुंचे थे।

मंगलवार अपराह्न भारतीय तीर्थ यात्री 25 बसों में हसनअबदाल में गुरुद्वारा पंजा साहिब के लिये रवाना हुए। उनके साथ पाकिस्तानी पुलिस और रेंजर्स भी सुरक्षा में तैनात थे।

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की सरकार के एक अधिकारी ने लाहौर में पीटीआई-भाषा को बताया, “टीएलपी के प्रदर्शन के दौरान सड़कें बंद होने के कारण सिख यात्री 14 घंटे के सफर के बाद बुधवार सुबह चार बजे के बाद हसनअबदाल पहुंचे, जहां पहुंचने में अमूमन तीन घंटे लगते हैं।”

फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून प्रकाशित करने के मामले में फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने की मांग कर रहे तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों द्वारा सड़कें बंद किये जाने से उनकी यात्रा प्रभावित हुई।

भारतीय तीर्थयात्रियों ने बुधवार को मुख्य समारोह में हिस्सा लिया जिसमें कुछ स्थानीय सिख भी शामिल हुए।

भारतीय सिख पाकिस्तान में 10 दिन के ठहराव के दौरान पंजाब में अन्य पवित्र स्थलों की भी यात्रा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता