लाइव न्यूज़ :

भारत अन्वेषण के क्षेत्र में बहुत आगे: राज्यपाल रमेश बैस

By भाषा | Updated: November 17, 2021 23:36 IST

Open in App

धनबाद, 17 नवंबर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को कहा कि भारत अन्वेषण के क्षेत्र में बहुत आगे है और इस स्थिति को कायम रखने के लिए देश को सतत प्रयास करने होंगे।

राज्यपाल रमेश बैस ने आज केन्द्रीय वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की यहां स्थित प्रयोगशाला केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, के अमृत महोत्सव समारोह के अवसर पर वैज्ञानिकों एवं संस्थान के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारा देश अन्वेषण के क्षेत्र में बहुत आगे है और इस स्थिति को कायम रखने के लिए सतत प्रयास करने होंगे व निरन्तर खोज व नई-नई तकनीकों पर शोध करते रहना होगा।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘हमारे वैज्ञानिकों को अन्वेषण की ओर सतत प्रयासरत रहना होगा।’’

उन्होंने लोगों को अपनी मातृभाषा से प्रेम रखने का भी आह्वान किया।

बैस ने कहा कि भारत तकनीक के क्षेत्र में बहुत आगे है। इस देश में वैज्ञानिकों व आविष्कारकों की कमी नहीं है, उन्हें जानने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कभी हमारे यहां के नालंदा विश्विद्यालय में पढ़ने के लिए विदेशों से भी विद्यार्थी आते थे और आज विदेशों में उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिये हमारे यहां से जाने की होड़ लगी हुई है।

राज्यपाल ने सीएसआईआर-केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद की प्लेटिनम जयंती स्मारिका का लोकार्पण किया।

समारोह में सांसद पशुपति नाथ सिंह, पद्मभूषण डॉ विजय कुमार सारस्वत, सदस्य, नीति आयोग के अलावा कई वैज्ञानिक व शोधार्थी उपस्थित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो