लाइव न्यूज़ :

भारत बायोटेक, एसआईआई को फायदा पहुंचाने के लिये टीकों की 'कृत्रिम कमी' पैदा कर रहा है केंद्र : आप

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारत बायोटेक एवं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को फायदा पहुंचाने के लिये केंद्र सरकार कोविड—19 टीकों का 'कृत्रिम अभाव' पैदा कर रही है, वहीं दिल्ली भाजपा ने इस आरोप को ''बेबुनियाद'' करार दिया है ।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता अतिशी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि सरकार का टीकाकरण अभियान स्कूलों में रूक गया है और यही स्थिति पूरे देश में है जबकि निजी अस्पतालों में टीकाकरण अलग अलग दरों पर जारी है ।

भारत में अभी मुख्य रूप से देश में बने दो टीकों का उपयोग हो रहा है । इनमें से एक कोविशील्ड है और दूसरा कोवैक्सीन है, जिनका निर्माण क्रमश: सीरम इंस्टिट्यूट आफ इंडिया और भारत बायोटेक कर रही हैं। इसके अलावा छोटे स्तर पर रूसी टीके स्पूतनिक का भी इस्तेमाल हो रहा है ।

आतिशी ने आरोप लगाया, ''यह एक बड़ा रैकेट है। एक सरकारी केंद्र जहां युवाओं का टीकाकरण मुफ्त में किया जा रहा है वहां टीकों की कमी हो जाती है जबकि (निजी) अस्पतालों अधिकतम कीमतों पर टीकाकरण जारी है।''

आप प्रवक्ता ने और अधिक टीकों को आपातकालीन मंजूरी नहीं देने के लिये केंद्र पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ''पूरी दुनिया में कई टीकों को मंजूरी मिली है । फाइजर के टीके को 85 देशों में मंजूरी मिली है । माडर्ना एवं जानसन एंड जानसन के टीकों को कम्रश: 46 एवं 41 देशों में मंजूरी मिली है ।

आप नेता ने कहा, ''इन तीन टीकों को आपताकालीन उपयोग के लिये अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है । जब विश्व स्वास्थ्य संगठन इन टीकों की मंजूरी दे सकती है तो भारत क्यों नहीं दे सकता है ।''

उन्होंने आरोप लगाया, 'इससे यह स्पष्ट हो जाता है भारत बायोटेक एवं सीरम इंस्टिट्यूट आफ इंडिया को फायदा पहुंचाने के लिये केंद्र सरकार ने यह कृत्रिम अभाव पैदा किया है ।''

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आतिशी का आरोप बेबुनियाद एवं आधारहीन हैं क्योंकि सरकार ने कमी पैदा नहीं की है ।

उन्होंने कहा कि आतिशी को पता होना चाहिये कि सीरम इंस्टिट्यूट एवं भारत बायोटेक को इस कमी से कोई फायदा नहीं है, क्योंकि कमी का मतलब विदेशी निर्माताओं का प्रवेश है।

कपूर ने दावा किया कि कमी पैदा करना और आम लोगों को परेशानी में डालना दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विशेषता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं