लाइव न्यूज़ :

भारत भ्रष्टाचार के हर संभावित रूप को नष्ट करने की लगातार कोशिश कर रहा है: रिजिजू

By भाषा | Updated: August 6, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त विधि मंत्री किरण रिजिजू ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विधि मंत्रियों की आठवीं बैठक में शुक्रवार को कहा कि भारत भ्रष्टाचार के हर संभावित प्रकार को नष्ट करने की लगातार कोशिश कर रहा है।

रिजिजू ने कहा कि फौजदारी और दीवानी मामलों पर कानूनी सहायता एवं कानूनी संबंधों से द्विपक्षीय आधार पर निपटना जारी रखना भारत के लिए उचित रहेगा। विधि मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने रिजिजू के हवाले से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार का दृष्टिकोण है कि भ्रष्टाचार एवं काला धन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाए।’’

मंत्री ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए ठोस संस्थागत तंत्र द्वारा समर्थित एक मजबूत कानूनी ढांचा है। उन्होंने बैठक में कहा कि जनहित याचिकाओं के संबंध में संवैधानिक शक्तियों के साथ एक स्वतंत्र और प्रभावी न्यायिक प्रणाली भ्रष्टाचार से निपटने के लिए एक और मजबूत व्यवस्था है।

रिजिजू ने दीवानी मामलों में कानूनी सहायता एवं कानूनी संबंधों पर एससीओ के सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘दीवानी मामलों में कानूनी सहायता एवं कानूनी संबंधों पर एससीओ सम्मलेन की बात करें, तो हमारा दृष्टिकोण केवल एससीओ के संदर्भ में ही नहीं है, क्योंकि (देश में) द्विपक्षीय स्तर पर भी इस मामले संबंधी तंत्र मौजूद हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए फौजदारी और दीवानी मामलों पर कानूनी सहायता एवं कानूनी संबंधों से द्विपक्षीय आधार पर निपटना जारी रखना भारत के लिए उचित रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो