लाइव न्यूज़ :

भारत नयी नीति व प्रक्रिया से कर रहा आतंकवाद का मुकाबला : प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: November 26, 2020 15:57 IST

Open in App

केवडिया (गुजरात), 26 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत 26 नवंबर के मुंबई आतंकवादी हमले के जख्म को कभी नहीं भूल सकता तथा देश एक नयी नीति और एक नयी प्रक्रिया के साथ आतंकवाद से मुकाबला कर रहा है।

मोदी ने पीठासीन अधिकारियों के 80 वें अखिल भारतीय सम्मेलन के अपने समापन भाषण में 26 नवंबर के शहीदों को मुंबई आतंकवादी हमले की 12 वीं बरसी पर याद किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए अपने संबोधन में कहा, ‘‘आज की तारीख देश में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले से जुड़ी है। 2008 में इसी तारीख को पाकिस्तान से भेजे गए आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उस आतंकवादी हमले में कई लोग मारे गए और कई देशों के लोग इसके शिकार हुए। मैं उन सभी को श्रद्धांजलि देता हूं। मैं उन सुरक्षाकर्मियों को नमन करता हूं जिन्होंने उस हमले में अपनी जान गंवा दी।’’

उन्होंने कहा, "भारत मुंबई आतंकवादी हमले के जख्म को नहीं भूल सकता।"

प्रधानमंत्री ने कहा,‘‘भारत अब नयी नीति और नयी प्रक्रिया के साथ आतंकवाद से लड़ रहा है।"

उन्होंने आतंकी साजिशों को नाकाम करते हुए आतंकवाद से लड़ने वाले भारत के सुरक्षा बलों की भी सराहना की।

मोदी ने कहा, "मैं 26 नवंबर के मुंबई हमले जैसे बड़े आतंकी हमलों को नाकाम करने वाले अपने सुरक्षा बलों को नमन करता हूं। वे आतंकवाद को करारा जवाब दे रहे हैं और हमारी सीमाओं को सुरक्षित बनाने में लगे हुए हैं।"

पाकिस्तान के आतंकवादियों ने 12 साल पहले, देश की आर्थिक राजधानी में आतंकी हमला किया था और तीन दिनों तक चले इस हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की मौत हो गयी थी।

सुरक्षा बलों ने नौ आतंकवादियों को मार गिराया था। जीवित पकड़े गए एकमात्र आतंकवादी अजमल कसाब को चार साल बाद फांसी दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों