लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ स्थित वाणिज्य दूतावास से अपने कर्मचारियों को स्वदेश ला रहा भारत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में तालिबान की हिंसा बढ़ने के मद्देनजर भारत वहां स्थित अपने वाणिज्य दूतावास से कर्मचारियों को स्वदेश ला रहा है। घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शहर में और उसके आसपास के इलाकों में स्थिति बिगड़ने के चलते वाणिज्य दूतावास के भारतीय कर्मचारी और मजार-ए-शरीफ में रह रहे कई भारतीयों को वहां से लाया जा रहा है।

समझा जाता है कि भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान अफगानिस्तान के चौथे बड़े शहर से कर्मचारियों और भारतीय नागरिकों को लेकर आएगा।

मजार-ए-शरीफ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मजार- ए-शरीफ से एक विशेष उड़ान नयी दिल्ली के लिए रवाना होने वाली है। मजार-ए-शरीफ में या इसके आसपास रह रहे किसी भी भारतीय से आज देर शाम रवाना होने वाली विशेष उड़ान से वहां से आने का अनुरोध किया जाता है।’’

समझा जाता है कि मजार-ए-शरीफ स्थित वाणिज्य दूतावास स्थानीय स्टाफ सदस्यों के जरिए अपना कामकाज जारी रखेगा।

अफगान सैनिकों और तालिबान लड़ाकों के बीच कंधार शहर के आसपास भीषण झड़प होने के बाद पिछले महीने भारत ने कंधार स्थित वाणिज्य दूतावास से करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुला लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह