लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी से निपटने की वैश्विक कोशिशों में भारत अग्रिम पंक्ति में है :राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 से निपटने को लेकर निर्णायक और समन्वित वैश्विक कोशिशों में भारत अग्रिम पंक्ति में रहा है।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की टीका मैत्री पहल औषधि की दुनिया में फिर से उसे प्रतिष्ठित स्थान दिला रही है।

इस पहल के तहत भारत में निर्मित कोविड-19 के टीके कई देशों में भेजे गये हैं।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ने अल सल्वाडोर गणराज्य, पनामा, ट्यूनीशिया और ब्रिटेन तथा अर्जेंटीना गणराज्य के राजदूत/उच्चायुक्त के परिचय पत्र एक डिजिटल समारोह में स्वीकार किये।

कोविंद ने इन दूतों की नियुक्ति पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि भारत के इन सभी पांचों देशों से मधुर संबंध हैं, जिसकी जड़े शांति एवं समृद्धि के साझा दृष्टिकोण में समाहित हैं।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने को लेकर भी उनकी सरकारों का शुक्रिया अदा किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भारत हमारे सामूहिक स्वास्थ्य एवं आर्थिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 से निपटने को लेकर निर्णायक और समन्वित वैश्विक कोशिशों में अग्रिम पंक्ति में रहा है। ’’

बयान में कहा गया है कि अपनी टिप्पणी में दूतों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कोविड-19 के टीके मुहैया करने की कोशिशें करने को लेकर भारत की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो