लाइव न्यूज़ :

भारत, एशिया का गुरूत्व केंद्र है : जापान के रक्षा उपमंत्री ने कहा

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर जापान के रक्षा उपमंत्री यासुहीदे नाकायामा ने भारत को ‘एशिया का गुरूत्व केंद्र’करार देते हुए कहा है कि उनका देश भारत को ‘चार देशों के गठबंधन क्वाड’को लेकर और ‘प्रतिबद्ध’ देखना चाहता है ।

न्यूज चैनल वियोन को साक्षात्कार में नाकायामा ने इलाके में महत्वपूर्ण नौवहन क्षेत्र में चीनी सेना की आक्रामकता के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बढ़ने को लेकर भी चिंता व्यक्त की । उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि इस स्थिति से निपटने के लिये समान विचार वाले देश अपना सहयोग बढ़ायें ।

नाकायामा ने कहा कि जापान, भारत, अमेरिका और आस्ट्रेलिया लोकतांत्रिक व्यवस्था और मुक्त एवं खुले हिन्द प्रशांत क्षेत्र के महत्व को समझते हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में ‘क्वाड’ महत्वपूर्ण समूह के रूप में उभरेगा ।

गौरतलब है कि क्वाड समूह में जापान, भारत, अमेरिका और आस्ट्रेलिया शामिल हैं ।

चैनल की ओर से जारी साक्षात्कार संबंधी बयान के अनुसार, जापान के रक्षा उपमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं व्यक्तिगत रूप से भारत के रूख को जानता हूं और मैं व्यक्तिगत रूप से भारत से मुक्त एवं खुले हिन्द प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा के लिये अधिक प्रतिबद्ध होने का आग्रह करता हूं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम मजबूत भारत देखना चाहते हैं । भारत एशिया का गुरूत्व केंद्र है और यह काफी महत्वपूर्ण है । हम भारत से प्रेम करते हैं और भारत को क्वाड के प्रति अधिक प्रतिबद्ध देखना चाहते हैं । ’’

कोरोना वायरस को लेकर एक सवाल के जवाब में नाकायामा ने कहा कि चीनी सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन को इसके बारे में दुनिया को बताना है ।

भारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सेना के उकसावे के बारे में एक प्रश्न के जवाब में नाकायामा ने कहा कि जापान चाहता है कि दोनों देश इस क्षेत्र में स्थिति को सामान्य बनाएं, साथ ही सुझाया कि तोक्यो इस मामले में मध्य मार्ग पसंद करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos