लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- भारत कोरोना को चुनौती के रूप में लेने वाला पहला देश

By सुमित राय | Updated: April 15, 2020 17:51 IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 11933 मामले सामने आ चुके हैं और 392 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भारत कोरोना वायरस को एक चुनौती के रूप में लेने वाला पहला देश है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत ने 8 जनवरी को अपनी विशेषज्ञ समूह के साथ बैठक की थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत कोरोना वायरस को एक चुनौती के रूप में लेने वाला पहला देश है, जिसने कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद प्रतिक्रिया दी थी और हमने तभी से इस पर काम करना शुरू कर दिया था।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, "भारत दुनिया के उन पहले देशों में शामिल है, जिसने 7 जनवरी को चीन द्वारा इस संक्रमण की जानकारी देने के बाद प्रतिक्रिया दी थी और इसे चुनौती के रूप में लिया था।"

उन्होंने कहा, "भारत ने सबसे पहले 8 जनवरी को वायरस के संदर्भ में अपनी विशेषज्ञ समूह के साथ बैठक की थी और काम करना शुरू किया था। 17 जनवरी को हमने स्वास्थ्य परामर्श भी जारी किए।"

बता दें कि पूरे  देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 11933 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 392 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 1344 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। भारत में कोरोना वायरस से पॉजिटिव मामलों के 10197 एक्टिव केस हैं।

दुनियाभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं, जिसमें से 1.27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 4.89 लाख से ज्यादा लोग अब तक इस महामारी से ठीक भी हो चुके हैं।

टॅग्स :हर्षवर्धनकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?