लाइव न्यूज़ :

'कोविड-19 रोगियों के सही होने की सर्वश्रेष्ठ दर वाले दुनिया के देशों में शामिल है भारत', यहां पढ़ें PM मोदी के संबोधन कि बड़ी बातें

By भाषा | Updated: July 18, 2020 05:29 IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और 300 अरब डॉलर से अधिक के पैकेज की घोषणा की है। मोदी ने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी, आधुनिक बुनियादी संरचना का निर्माण होगा और तकनीक संचालित प्रणाली तैयार होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने के सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया उन्होंने कहा-भारत की मूलभूत स्वास्थ्य प्रणाली से देश को दुनिया के उन राष्ट्रों में शामिल करने में मदद मिली है

संयुक्त राष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन बनाने के सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत की मूलभूत स्वास्थ्य प्रणाली से देश को दुनिया के उन राष्ट्रों में शामिल करने में मदद मिली है जो संक्रमितों के सही होने की दर के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ हैं।

भारत को पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुने जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले संबोधन में मोदी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण सभी देशों के लचीलेपन की गहराई से परख हुई है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के उच्चस्तरीय सत्र में डिजिटल संबोधन में कहा, ‘‘भारत में हमने महामारी के खिलाफ लड़ाई को सरकार तथा समाज के प्रयासों को मिलाकर जन आंदोलन बनाने की कोशिश की।’’

मोदी ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में देश की मूलभूत स्वास्थ्य प्रणाली देश को संक्रमित रोगियों के सही होने की सर्वश्रेष्ठ दर वाले दुनिया के राष्ट्रों में शामिल करने में मदद कर रही है। भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले शुक्रवार को 10 लाख के पार चले गये। अभी तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 25,602 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में 1.3 करोड़ लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं और करीब छह लाख लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में शुक्रवार को संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 6,35,756 हो गयी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और 300 अरब डॉलर से अधिक के पैकेज की घोषणा की है। मोदी ने कहा कि इससे अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी, आधुनिक बुनियादी संरचना का निर्माण होगा और तकनीक संचालित प्रणाली तैयार होगी।

उन्होंने ‘कोविड-19 के बाद बहुपक्षवाद: 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमें किस तरह के संयुक्त राष्ट्र की जरूरत’ विषयक सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने एक ‘आत्मनिर्भर भारत’ की सोच को रखा है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ समेकित हो।’’ मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर मानव प्रगति में संयुक्त राष्ट्र के अनेक योगदानों को रेखांकित किया जाना चाहिए तथा यह आज की दुनिया में इस वैश्विक निकाय की भूमिका तथा प्रासंगिकता का मूल्यांकन करने और इसके बेहतर भविष्य को आकार देने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) समेत ईसीओएसओसी के एजेंडा को आकार देने में योगदान दिया है जिसमें घरेलू प्रयास भी शामिल हैं।

भारत ‘एजेंडा 2030’ तथा ‘एसडीजी’ को प्राप्त करने में पुन: अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अन्य विकासशील देशों की भी उनके सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सहयोग दे रहे हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘भारत में दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा रहता है। हमें अपने उत्तरदायित्वों और जिम्मेदारियों का पूरा भान है। हम जानते हैं कि अगर भारत अपने विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहता है तो यह वैश्विक लक्ष्यों की प्राप्ति में भी दूरगामी कदम बढ़ाएगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्यों, स्थानीय सरकारों, सिविल सोसाइटी, समुदायों और लोगों को शामिल करके ‘संपूर्ण समाज’ की सोच को अपनाया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया