लाइव न्यूज़ :

भारत ने एससीओ के सदस्य देशों को 30 नवंबर के ऑनलाइन सम्मेलन के लिए किया आमंत्रित

By भाषा | Updated: November 13, 2020 00:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभी आठ सदस्यों देशों को 30 नवंबर के ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है।

भारत पहली बार एससीओ सदस्यों के शासनाध्यक्षों के सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान दोनों 2017 में एससीओ के स्थाई सदस्य बने। संगठन के अन्य सदस्य देशों में रूस, चीन, कजाख्स्तान, कीर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘एससीओ सम्मेलन की मेजबानी करने वाला देश एससीओ के सभी सदस्य देशों को सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भेजता है। इसी अनुरुप हमने सभी आठ सदस्य देशों, चार पर्यवेक्षक राष्ट्रों, एससीओ के महासचिव और एससीओ आरएटीएस के निदेशक को सूचित कर दिया है।’’

वह इस संबंध में किए गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

भारत ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह एससीओ सम्मेलन का ऑनलाइन आयोजन करेगा और इसमें सभी सदस्य देशों के शासनाध्यक्ष भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो