लाइव न्यूज़ :

भारत ने वैश्विक रक्षा एवं एरोस्पेस कंपनियों को उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: February 3, 2021 16:43 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन फरवरी भारत ने वैश्विक रक्षा एवं एरोस्पेस कंपनियों को देश में अपनी उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए बुधवार को आमंत्रित करते हुए उनसे सरकार द्वारा इस क्षेत्र में की गई विभिन्न पहलों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत में रक्षा एवं एरोस्पेस क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “एरो इंडिया इस क्षेत्र में सहयोग के लिए शानदार मंच है। भारत सरकार इन क्षेत्रों में भविष्योन्मुख सुधार लेकर आई है जो आत्मनिर्भर बनने के हमारे प्रयासों को और गति देंगे।”

यहां येलाहांका वायुसेना स्टेशन में देश के प्रमुख रक्षा एवं एरोस्पेस शो ‘एरो इंडिया-2021’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस क्षेत्र की वैश्विक कंपनियों को सरकार की विभिन्न पहलों का लाभ उठाकर भारत में अपनी उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

सिंह ने कहा कि 2014 से ही केंद्र सरकार ने रक्षा क्षेत्र में कई सुधार किए हैं जिससे निर्यात, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आदि के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना शामिल है।

उन्होंने कहा, “मुझे 55 से ज्यादा देशों की 80 विदेशी कंपनियों, रक्षा मंत्रियों, प्रतिनिधियों, सेवा प्रमुखों और अधिकारियों समेत 540 प्रदर्शकों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई है। यह वैश्विक समुदाय में बढ़ते विश्वास को परिलक्षित करता है।”

सिंह ने कहा कि इस साल के कार्यक्रम में वैश्विक महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के आने से वह बेहद खुश हैं।

मंत्री ने ट्विटर पर कहा, “एरो इंडिया 21 भारत की व्यापक संभावनाओं और रक्षा व एरोस्पेस क्षेत्र में उसके द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले विविध अवसरों को प्रदर्शित करेगा। यह दुनिया की पहली हाइब्रिड एरो एवं रक्षा प्रदर्शनी होने का विश्वास दिलाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू