लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की कार्रवाई से भारत पर करोड़ों डॉलर का बोझ, भारत ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 17:36 IST

भारत ने चुनिंदा अमेरिकी उत्पादों पर बढ़ाया आयात शुल्क।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जूनः अमेरिका ने चुनिंदा स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया था इस वजह से देश पर 24.1 करोड़ रुपये का बोझ पड़ा। जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी अमेरिका से आने वाले कई उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है। इन उत्पादों में बंगाली चना, मसूर दाल और आर्टेमिया शामिल हैं। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि ये शुल्क चार अगस्त से प्रभावी होंगे।

मटर और बंगाली चने पर शुल्क बढ़ाकर 60 प्रतिशत तथा मसूर दाल पर 30 प्रतिशत कर दिया गया है। इनके अलावा बोरिक एसिड पर 7.5 प्रतिशत तथा घरेलू रीजेंट पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। आर्टेमिया पर शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है।

इनके अलावा चुनिंदा किस्म के नटों, लोहा एवं इस्पात उत्पादों, सेब, नाशपाती, स्टेनलेस स्टील के चपटे उत्पाद, मिश्रधातु इस्पात, ट्यूब - पाइप फिटिंग, स्क्रू, बोल्ट और रिवेट पर शुल्क बढ़ाया गया है। हालांकि, अमेरिका से आयातित मोटरसाइकिलों पर शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।

अमेरिका ने चुनिंदा इस्पात एवं एल्युमीनियम उत्पादों पर बढ़ा दिया था। इससे भारत पर 24.1 करोड़ डॉलर का शुल्क बोझ पड़ा था। भारत ने इसी के जवाब में ये शुल्क लगाये हैं।

भारत ने अमेरिका के 29 उत्पादों पर बढ़ाया आयात शुल्क:-

मटर, बंगाल चना और मसूर दाल पर शुल्क 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया है। लिंटेल (मसूर) पर शुल्क 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत किया गया है। अमेरिका से आने वाले छिले बादाम पर 120 रुपये प्रति किलोग्राम तथा छिलका समेत बादाम पर 42 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से शुल्क लगेगा। छिलका समेत अखरोट पर शुल्क को पहले के 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 120 प्रतिशत तथा सफेद सेब पर शुल्क 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है। इनके अलावा शुल्क को बोरिक एसिड पर 17.50 प्रतिशत , फॉस्फोरिक अम्ल पर 20 प्रतिशत , चिकित्सकीय जांच में प्रयुक्त रीजेंट पर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। इनके अलावा चुनिंदा किस्म के नटों , लोहा एवं इस्पात उत्पादों , सेब , नाशपाती , स्टेनलेस स्टील के चपटे उत्पाद , मिश्रधातु इस्पात , ट्यूब - पाइप फिटिंग , स्क्रू , बोल्ट और रिवेट पर शुल्क बढ़ाया गया है। 

PTI-Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकानरेंद्र मोदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है