लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में विभिन्न हितधारकों के संपर्क में है भारत: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 10, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अफगानिस्तान में शांति, विकास और पुनर्निमाण के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के तहत वहां विभिन्न हितधारकों के संपर्क में है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत अफगानिस्तान में सभी जातीय समूहों के संपर्क में है वहां शांति की सभी पहलों को समर्थन करता है।

बागची ने कहा, ''अफगानिस्तान के साथ हमारे संबंध ऐतिहासिक और बहुआयामी हैं। हम अफगानिस्तान के सभी जातीय समूहों के संपर्क में हैं। पड़ोसी मित्र होने के नाते हम अफगानिस्तान और क्षेत्र में शांति को लेकर फिक्रमंद हैं।''

प्रवक्ता से मीडिया में आई एक खबर के बारे में पूछा गया था कि भारत ने तालिबान के कुछ धड़ों से बात की है, जिन्हें पाकिस्तान और ईरान के प्रभाव के दायरे से बाहर माना जाता है। बागची ने कहा कि वह खबर पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ''हम सभी शांति पहलों को समर्थन करते हैं और क्षेत्रीय देशों समेत विभिन्न हितधारकों के संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये