लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताई उम्मीद, पाकिस्तान एक दिन 'सामान्य' पड़ोसी बन जाएगा

By भाषा | Updated: August 29, 2019 07:25 IST

भारत और अफगानिस्तान लगातार पाकिस्तान से कह रहे हैं कि वह अफगान तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और दोनों देशों में आतंकी हमले करने वाले आतंकवादी समूहों को पनाह नहीं दे।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल ‘कूटनीतिक औज़ार’ के तौर पर करने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाने के साथ ही बुधवार उम्मीद जतायी कि पाकिस्तान एक दिन ‘सामान्य’ पड़ोसी बन जाएगा। जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के दौरान जयशंकर ने रूसी विद्वानों और पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के खिलाफ आतंकवाद का इस्तेमाल ‘कूटनीतिक औज़ार’ के तौर पर करने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाने के साथ ही बुधवार उम्मीद जतायी कि पाकिस्तान एक दिन ‘सामान्य’ पड़ोसी बन जाएगा। जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के दौरान जयशंकर ने रूसी विद्वानों और पत्रकारों से बातचीत में यह टिप्पणी की।

विदेश मंत्री ने मंगलवार को वलदाई डिस्कशन क्लब में कहा, ‘‘आज अगर आप अंतरराष्ट्रीय संबंध देखें, तो मैं दुनिया के किसी अन्य देश के बारे में सोच नहीं सकता जो वास्तव में अपने पड़ोसी के खिलाफ कूटनीतिक औजार के रूप में आतंकवाद का उपयोग करता है। असल में यह एक अनूठा घटनाक्रम है।’’

गौरतलब है कि भारत और अफगानिस्तान लगातार पाकिस्तान से कह रहे हैं कि वह अफगान तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और दोनों देशों में आतंकी हमले करने वाले आतंकवादी समूहों को पनाह नहीं दे। जयशंकर ने कहा, ‘‘ हम सामान्य कारोबार के लिए संषर्घ कर रहे है। वह (पाकिस्तान) हमें एमएफएन (व्यापार में सर्वाधिक तरजीह वाले राष्ट्र का दर्जा) नहीं देता है। हालांकि हम डब्ल्यूटीओ और जीएटीटी के सदस्य हैं। वे भारत से अफगानिस्तान और अफगानिस्तान से भारत की कनेक्टिविटी की इजाजत नहीं देते हैं।’’

मंगलवार को पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारतीय उड़ानों के लिए पूर्ण हवाई प्रतिबंध को फिर से लागू करने की सोच रहा है। साथ में यह भी विचार कर रहा है कि भारत को भारत-अफगान व्यापार के लिए पाकिस्तानी भूमि का इस्तेमाल करने से रोक दिया जाए।

मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ अगर आपका पड़ेासी आपके साथ सामान्य कारोबार नहीं करता है, कनेक्टिविटी की इजाजत नहीं देता है और सोचता है कि आप पर दबाव बनाने के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल एक नीति के तौर पर ठीक है तो यह सामान्य पड़ोसी नहीं है।’’

जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेज दिया था, और भारत के साथ राजनयिक संबंध को कम करने का फैसला किया था। एक अन्य सवाल पर जयशंकर ने कहा, ‘‘ यह निश्चित तौर पर मेरी उम्मीद है कि वे (पाकिस्तान) एक दिन सामान्य पड़ोसी बन जाएंगे। मैं चाहूंगा कि यह हो।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?