लाइव न्यूज़ :

भारत ने आईओआर पर निगरानी बढ़ाने के लिए अमेरिका से दो सी गार्डियन ड्रोन किराये पर लिए

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) पर निगरानी बढ़ाने के लिए अमेरिका की एक रक्षा उत्पाद कंपनी से दो ‘सी गार्डियन’ ड्रोन किराये पर लिए हैं। हालांकि नौसेना के इस कदम के जानकार कुछ लोगों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इन ड्रोनों की लद्दाख क्षेत्र में भी तैनाती की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि एमक्यू-9बी नाम के ये दो सी गार्डियन ड्रोन हथियारों से लैस नहीं हैं, इन्हें एक साल के लिए किराये पर लिया गया है तथा किराये की अवधि और एक वर्ष बढ़ाने का भी इसमें विकल्प है।

हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की संपूर्ण निगरानी क्षमताओं में इजाफा करने के लिए भारत की अमेरिका से हथियारों से लैस करीब 30 सी गार्डियन ड्रोन खरीदने की योजना के बीच इन दो ड्रोनों को किराये पर लिया गया है।

अमेरिकी कंपनी जनरल एटमिक्स द्वारा निर्मित अत्याधुनिक ड्रोन इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु में नौसेना के वायु स्टेशन आईएनएस राजाली पहुंच गए।

सितंबर में, सरकार ने नई खरीद नीति आरंभ की थी जिसमें तीनों रक्षा सेवाओं को सैन्य उपकरण, हार्डवेयर, हेलिकॉप्टर, सिमुलेटर और यूएवी समेत परिवहन यान किराये पर लेने की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों