लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दौरान भारत ने 150 से ज्यादा देशों की मदद की : पीयूष गोयल

By भाषा | Updated: March 13, 2021 15:46 IST

Open in App

तिरुपति (आंध्र प्रदेश), 13 मार्च रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड-19 संकट के दौरान दुनिया की मदद का सर्वोत्तम प्रयास किया है।

तिरुमला में भगवान वेंकटेश के दर्शन करने के बाद गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि महामारी के दौरान 130 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले देश ने जानलेवा वायरस के कहर से शीघ्र उबर कर पूरी दुनिया को अपनी सामर्थ्य का एहसास कराया है।

उन्होंने दावा किया कि महामारी के दौरान भारत किसी पर निर्भर नहीं रहा, बल्कि उसने संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में दुनिया भर की मदद की है।

गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत के तहत पहले 150 से ज्यादा देशों की दवाओं से मदद की और बाद में 75 से ज्यादा देशों को भारत से कोविड-19 के टीके की आपूर्ति की जा रही है।

गोयल ने कहा, ‘‘भारत के लोगों की यही सोच और मजूबती है कि हम अपनी सुरक्षा करते हुए हमेशा दुनिया का ख्याल रखते हैं।’’ उन्होंने कहा कि तिरुपति बालाजी ने कोविड-19 के दौरान हमें आशीर्वाद दिया और दुनिया की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

रेखांकित करते हुए कि कोविड-19 महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है, उन्होंने लोगों से सावधान रहने, मास्क पहनने और दो गज की दूरी की पालन करने सहित अन्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जब तक सभी का टीकाकरण नहीं हो जाता और इस बीमारी का इलाज नहीं मिल जाता, तब तक हमें इंतजार करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो