लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से उत्पन्न किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए भारत को तैयार रहना होगा : श्रृंगला

By भाषा | Updated: October 9, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि अशांत अफगानिस्तान से उत्पन्न किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए भारत को तैयार रहना होगा और पड़ोसी देश में मानवीय संकट एवं प्रशासन की कमी के कारण स्थिति और खराब हो सकती है।

‘इंडिया टुडे’ कन्क्लेव के एक सत्र में उन्होंने कहा कि कई अन्य देशों की तरह भारत भी अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता देना चाहता है।

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘जहां तक मानवीय सहायता की बात है अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कई अन्य सदस्यों की तरह हमने भी कहा है कि अफगानिस्तान के लोगों की जरूरतें एवं वहां सत्ता में बैठे लोग, दोनों अलग-अलग बातें हैं।’’

अफगानिस्तान में घटनाक्रमों के बाद नयी दिल्ली की सुरक्षा चिंताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की स्थिति का भारत पर असर नहीं पड़े, इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित