लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से उत्पन्न किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए भारत को तैयार रहना होगा : श्रृंगला

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शनिवार को कहा कि अशांत अफगानिस्तान से उत्पन्न किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के लिए भारत को तैयार रहना होगा और पड़ोसी देश में मानवीय संकट एवं प्रशासनिक व्यवस्था के अभाव में स्थिति और खराब हो सकती है।

‘इंडिया टुडे’ कान्क्लेव के एक सत्र के दौरान विदेश सचिव ने कहा कि कई अन्य देशों की तरह भारत भी अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता देना चाहता है।

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘जहां तक मानवीय सहायता की बात है अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कई अन्य सदस्यों की तरह हमने भी कहा है कि अफगानिस्तान के लोगों की जरूरतें एवं वहां सत्ता में बैठे लोग.. दोनों को हम अलग-अलग रखते हैं।’’

अफगानिस्तान में घटनाक्रमों के बाद नयी दिल्ली की सुरक्षा चिंताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की स्थिति का भारत पर असर नहीं पड़े, इसके लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया लेकिन कहा, ‘‘ इस स्थिति के प्रभाव को हम पहले ही देख रहे हैं। चाहे इसका प्रत्यक्ष संबंध है या नहीं, हम निश्चित नहीं हैं ।’’

श्रृंगला ने कहा, ‘‘ लेकिन इसको लेकर चिंताएं हैं और हमें अपनी कूटनीति के उपायों और सभी उपलब्ध उपायों का उपयोग करना होगा ताकि हम इसके परिणामों से अप्रभावित रह सके जो हमारे हितों के खिलाफ हो ।’’

विदेश सचिव ने कहा कि भारत को अशांत अफगानिस्तान से उत्पन्न किसी भी विकट परिस्थिति से निपटने के तैयार रहना होगा और वहां मानवीय संकट एवं प्रशासनिक व्यवस्था के अभाव में स्थिति और खराब हो सकती है।

उन्होंने कहा कि भारत को ऐसी ताकतों से सजग रहना होगा जो इन स्थितियों का फायदा उठाकर दूसरों को हानि पहुंचाना चाहते हैं ।

श्रृंगला ने अफगानिस्तान में सरकार गठन के समय पाकिस्तान की खुफिया विभाग आईएसआई के शीर्ष अधिकारी की उस देश की यात्रा का भी जिक्र किया ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक सरकार के गठन को भी देखा है जो समावेशी एवं प्रतिनिधित्व वाली नहीं हैं ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देखा है कि आईएसआई के महानिदेशक वहां (अफगानिस्तान में) सरकार गठन के समय गए और 35 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन में मदद पहुंचायी जिसमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषण की सूची में शामिल घोषित लोग भी हैं ।

तालिबान के साथ सम्पर्क को लेकर एक सवाल के जवाब में विदेश सचिव ने कतर में राजदूत दीपक मित्तल के साथ तालिबान नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तानेकजई की अगस्त में दोहा में मुलाकात का जिक्र किया ।

उन्होंने कहा कि हमें कुछ अश्वासन मिले और कुछ बातें कही गई कि वे किस प्रकार से हमारी सहभागिता देखना चाहते हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि विकास के मोर्चे पर हमारी सहभागिता और राजनयिक मौजूदगी को लेकर वे सकारात्मक थे। लेकिन हमें सावधानीपूर्वक देखना होगा कि चीजे कैसे आगे बढ़ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल