लाइव न्यूज़ :

भारत ने छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस जाने का मुद्दा चीन के समक्ष उठाया है: जयशंकर

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने छात्रों को पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस चीन जाने का मुद्दा चीनी अधिकारियों के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बार-बार यह सूचित किया है कि विदेशी छात्रों को अगले सेमेस्टर की पढ़ाई भी ऑनलाइन माध्यम से जारी रखने का सुझाव दिया जाना चाहिए।

राज्यसभा सदस्य एम वी श्रेयांश कुमार को लिखे पत्र में जयशंकर ने कहा कि मंत्रालय और बीजिंग स्थित दूतावास ने भारतीय छात्रों की वापसी का मुद्दा कई अवसरों पर संबंधित चीनी अधिकारियों के समक्ष उठाया है।

कुमार ने पिछले महीने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर चीन में पढ़ाई करनेवाले हजारों भारतीय मेडिकल छात्रों के यात्रा प्रतिबंधों के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने को लेकर चिंता जतायी थी।

जयशंकर ने 30 जुलाई को लिखे पत्र में कहा, '' चीनी पक्ष का कहना है कि कोविड महामारी के मद्देनजर प्रतिबंध लागू किए गए हैं और वैश्विक परिदृष्य के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। दुर्भाग्यवश, अब तक इस हालात में बहुत अधिक सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। वहीं, चीन के कुछ हिस्सों में संक्रमण के नए मामले बढ़ने की स्थिति में अधिकारियों ने चीन में प्रवेश को लेकर प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया