लाइव न्यूज़ :

भारत ने ओजोन क्षयकारी पदार्थों के उत्पादन, खपत को सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया है: चौबे

By भाषा | Updated: September 16, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने ओजोन को नुकसान पहुंचाने वाले कई प्रमुख पदार्थों के उत्पादन और खपत को सफलतापूर्वक चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर दिया है।

27वें वैश्विक ओजोन दिवस पर एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि देश ने प्रोटोकॉल के तंत्र से तकनीकी और वित्तीय सहायता प्राप्त करके मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के सभी दायित्वों को पूरा किया है।

विश्व ओजोन दिवस 2021 की थीम 'मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल - कीपिंग अस, अवर फूड एंड वैक्सीन्स कूल’ है।

चौबे ने कहा, "ओजोन क्षयकारी पदार्थों (ओडीएस) को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने में भारत की सफलता के कारणों में से एक योजना और कार्यान्वयन दोनों स्तरों पर प्रमुख हितधारकों की भागीदारी है।’’

उन्होंने कहा, "उद्योग, अनुसंधान संस्थान, संबंधित मंत्रालय, उपभोक्ता, अन्य लोग भारत में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के ओजोन क्षयकारी पदार्थों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।"

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल में किगाली संशोधन को हाल ही में भारत द्वारा अनुमोदित किया गया था। किगाली संशोधन का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि इसे लागू करने के लिए हाइड्रोफ्लोरोकार्बन को चरणबद्ध तरीके से कम करने की रणनीति विकसित करते समय औद्योगिक नवीनीकरण पर ध्यान देना चाहिए और प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों से संबंधित मुद्दों को उचित रूप से संबोधित किया जाना चाहिए।

मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर होने के बाद से विश्व ओजोन दिवस हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है। मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ओजोन को कम करने वाले पदार्थों के उत्पादन और खपत को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण संधि है, जो 1987 में आज ही के दिन लागू हुई थी।

ओजोन परत को संरक्षित करने के उपायों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे