लाइव न्यूज़ :

भारत ने विभिन्न देशों को अब तक कोविड टीके की 644 लाख खुराक उपलब्ध करायी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 अप्रैल भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में पड़ोसी और मित्र देशों को अभी तक कोविड-19 रोधी टीके की 644 लाख खुराक उपलब्ध करायी हैं ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आनलाइन साप्ताहिक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी ।

उन्होंने कहा कि भारत ने विभिन्न देशों को अनुदान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 104 लाख खुराक उपलब्ध करायी हैं जबकि 357 लाख खुराक वाणिज्यिक आपूर्ति और 182 लाख खुराक कोवैक्स पहल के तहत उपलब्ध करायी गयी हैं ।

गौरतलब है कि कोवैक्स दुनिया के देशों को टीके की आपूर्ति से संबंधित अंतरराष्ट्रीय गठबंधन है ।

एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि टीके का आपूर्ति को लेकर कई देशों से मांग आ रही है और जिन पर घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विचार किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस रोधी टीके की आपूर्ति भारत ने जिस तरह से की, वैसी कहीं और देखने को नहीं मिली ।

बागची ने कहा, ‘‘टीके के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है और हम समझते हैं कि हमारे मित्र देश इस बात को समझेंगे कि इसकी आपूर्ति घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की जायेगी ।’’

गौरतलब है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल में कहा था कि भारत ने सबसे पहले अपने पड़ोसी देशों को वैक्सीन देने के साथ वैक्सीन मैत्री पहल की शुरुआत की। मालदीव, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका और म्यांमार के साथ, मॉरीशस और सेशेल्स को वैक्सीन दी गई।

उन्होंने कहा था कि इसके बाद विस्तारित पड़ोसी देशों और खाड़ी के देशों को टीके उपलब्ध कराये गए। अफ्रीकी क्षेत्रों से लेकर कैरिकॉम देशों तक वैक्सीन की आपूर्ति करने का उद्देश्य छोटे और अधिक कमजोर देशों की मदद करना था।

उन्होंने कहा था कि हमारे उत्पादकों ने द्विपक्षीय रूप से या कोवैक्स पहल के माध्यम से अन्य देशों को वैक्सीन आपूर्ति करने के लिए अनुबंध भी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए