भारत ने 22 नवंबर तक 95 देशों को कोविड टीके की 7.07 करोड़ खुराकें भेजी हैं : जितेन्द्र सिंह

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:00 IST2021-11-26T22:00:55+5:302021-11-26T22:00:55+5:30

India has sent 7.07 crore doses of Kovid vaccine to 95 countries till 22 November: Jitendra Singh | भारत ने 22 नवंबर तक 95 देशों को कोविड टीके की 7.07 करोड़ खुराकें भेजी हैं : जितेन्द्र सिंह

भारत ने 22 नवंबर तक 95 देशों को कोविड टीके की 7.07 करोड़ खुराकें भेजी हैं : जितेन्द्र सिंह

नयी दिल्ली, 26 नवंबर केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि भारत ने 22 नवंबर तक 95 देशों को कोविड-19 की करीब 7.07 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है और इनमें से सरकार ने 47 देशों को 1.27 करोड़ खुराकें दी हैं।

उन्होंने बताया कि बाकी की 5.8 करोड़ खुराकों की आपूर्ति सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपने व्यावसायिक और कोवैक्स वादों के तहत की हैं।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने शुक्रवार को आयोजित 9वें ब्रिक्स देशों के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने ‘ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स’ में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) को उसका सही स्थान दिलाने के लिए मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत बनाकर ही हासिल किया जा सकता है।

विभिन्न सत्रों के दौरान सिंह ने बताया कि भारत ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत दुनिया भर में देशों को कोविड-19 का टीका उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘22 नवंबर, 2021 तक भारत ने 95 देशों को कोविड-19 की करीब 7.07 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है और इनमें से सरकार ने 47 देशों को 1.27 करोड़ खुराकें दी हैं। बाकी की 5.8 करोड़ खुराकों की आपूर्ति सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपने व्यावसायिक और कोवैक्स वादों के तहत की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India has sent 7.07 crore doses of Kovid vaccine to 95 countries till 22 November: Jitendra Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे