लाइव न्यूज़ :

सार्वभौम कोरोना रोधी टीके की उपलब्धता की नीति से भारत ने लाखों जिंदगियां बचायी: राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुनिया में दुराग्रह और भेदभाव समाप्त करने का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत कोविड-19 रोधी टीके की नि:शुल्क एवं सार्वभौम उपलब्धता की नीति अपनाकर लाखों जिंदगियां बचाने में सफल रहा है।

मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया कोविड-19 महामारी के विकट संकट का सामना कर रही है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है और ऐसा प्रतीत होता है कि वायरस मानवता से एक कदम आगे है । दुनिया ने विज्ञान और वैश्विक गठबंधन पर भरोसा व्यक्त करते हुए अब तक प्रतिक्रिया दी है। ’’

कोविंद ने कहा कि महामारी ने हालांकि पूरे दुनिया को प्रभावित किया है लेकिन इसका समाज के कमजोर वर्ग के लोगों पर ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत कोविड-19 रोधी टीके की नि:शुल्क एवं सार्वभौम उपलब्धता की नीति अपनाकर लाखों जीवन को बचाने में सफल रहा है।

उन्होंने लोगों के जीवन एवं स्वास्थ्य के अधिकार के बरकरार रखने की दिशा में प्रभावी प्रयासों के लिये डाक्टरों, वैज्ञानिकों सहित कोरोना योद्धाओं के योगदान की सराहना की ।

कोविंद ने कहा कि इस वर्ष मानवाधिकार दिवस का विषय समानता रखा गया है और समानता मानवाधिकारों की आत्मा है ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नागरिक संगठनों एवं निजी स्तर पर मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में काम कर रहे लोगों सहित सभी पक्षकारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित