लाइव न्यूज़ :

समुद्र में मैपिंग व निगरानी के लिए भारत के पास संसाधन मौजूद : नौसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी की पृष्ठभूमि में नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि समुद्र में ‘व्यवस्था’ लागू करने के साथ ही मैपिंग व निगरानी के लिए भारत के पास संसाधन, संपत्ति और क्षेत्रीय विशेषज्ञता मौजूद है।

एडमिरल सिंह ने एक सेमिनार को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय नौसेना का ध्यान अपनी ‘शक्ति’ का उपयोग नीली अर्थव्यवस्था की संभावनाओं को साकार करने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के लिए केंद्रित रहा है।

उन्होंने कहा, "हमारे पास समुद्र में अच्छी व्यवस्था लागू करने के साथ ही मैपिंग, निगरानी के लिए संसाधन, संपत्ति और क्षेत्रीय (डोमेन) विशेषज्ञता हैं। नौसेना का मकसद एक ऐसा सक्षम पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है जो नीली अर्थव्यवस्था का समर्थन करता हो।’’

एडमिरल सिंह ने यह भी कहा कि उनका बल नीली अर्थव्यवस्था विकसित करने में साझा दृष्टिकोण विकसित करने के प्रयासों में इंडियन ओशियन रिम एसोसिएशन जैसे संगठनों का समर्थन कर रहा है।

नौसेना प्रमुख ने कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर नीली अर्थव्यवस्था से वैश्विक विकास का इंजन बनने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता