भारत ने 87 श्रद्धालुओं को वीजा देने से मना करने को लेकर पाक के समक्ष विरोध दर्ज कराया

By भाषा | Updated: June 15, 2019 05:35 IST2019-06-15T05:35:42+5:302019-06-15T05:35:42+5:30

भारत ने 87 भारतीय श्रद्धालुओं को वीजा देने से मना करने को लेकर पाकिस्तान के समक्ष सख्त विरोध दर्ज कराया है।

India has protested against Pakistan for refusing to grant visas to 87 pilgrims | भारत ने 87 श्रद्धालुओं को वीजा देने से मना करने को लेकर पाक के समक्ष विरोध दर्ज कराया

भारत ने 87 श्रद्धालुओं को वीजा देने से मना करने को लेकर पाक के समक्ष विरोध दर्ज कराया

भारत ने 87 भारतीय श्रद्धालुओं को वीजा देने से मना करने को लेकर पाकिस्तान के समक्ष सख्त विरोध दर्ज कराया है। दरअसल, ये लोग सिखों के पांचवें गुरू अर्जन देव के शहीदी दिवस पर पड़ोसी देश की यात्रा करना चाहते थे।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं को वीजा देने से मना कर दिया गया, वे आधिकारिक जत्था का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि भारतीय श्रद्धालुओं के एक निजी समूह को पाबंदियों वाला वीजा दिया गया। विदेश मंत्रालय ने शहीदी जोर मेला के मौके पर 87 श्रद्धालुओं के आधिकारिक जत्था को वीजा देने से इनकार करने को लेकर पाकिस्तान सरकार के समक्ष सख्त विरोध दर्ज कराया है। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरूद्वारा डेरा साहिब जाते हैं।

एक सूत्र ने बताया कि मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा धार्मिक भावनाओं और भारतीय श्रद्धालुओं के समर्पण के प्रति दिखाये गए अनादर पर अपनी चिंता जाहिर करता है। वहीं, पाकिस्तान ने भारतीय श्रद्धालुओं के एक निजी समूह को मनमाने तौर पर पाबंदियों वाला वीजा (सिर्फ रेल मार्ग से यात्रा के लिए) जारी किया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से बगैर किसी पाबंदी के फौरन वीजा जारी करने की अपील की है। भाषा सुभाष उमा उमा

Web Title: India has protested against Pakistan for refusing to grant visas to 87 pilgrims

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे