लाइव न्यूज़ :

भारत ने कुछ अन्य देशों की तरह यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाए हैं: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने कुछ अन्य देशों की तरह कोई यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाया है, जिन्होंने उन क्षेत्रों या देशों से उड़ानें रोक दी हैं जहां कोविड-19 के नये स्वरूप ओमीक्रोन के मामले सामने आये हैं।

मंत्रालय ने कहा कि लेकिन उन लोगों के लिए निगरानी तंत्र और प्रोटोकॉल को बढ़ा दिया गया है जो ‘जोखिम वाले देशों’ से आ रहे हैं।

भारत की 'जोखिम वाले देशों’ की सूची और ओमीक्रोन खतरे के बारे में पूछे जाने पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह एक उभरती स्थिति है। उन्होंने कहा कि ‘जोखिम वाली देशों’ सूची में 11 प्रविष्टियां थीं और पहली ब्रिटेन सहित यूरोपीय देशों की थीं और इसलिए, सूची में देशों की कुल संख्या बहुत अधिक थी।

बागची ने कहा कि सूची भारत के स्वास्थ्य नियामक अधिकारियों के साक्ष्य के आधार पर ‘‘तकनीकी निर्णय’’ का नतीजा थी।

ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल 'जोखिम वाले देशों’ की सूची में शामिल हैं।

बागची ने कहा कि सूची ओमीक्रोन से पहले मौजूद थी इसलिए इसे ‘‘एक ओमीक्रोन सूची’’ नहीं कहा जा सकता है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी देश ने भारत के साथ उस सूची में होने का मामला उठाया था, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि किसी देश ने इस तथ्य को उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग