लाइव न्यूज़ :

ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन के लिए नए लक्ष्य सौंपने की भारत की कोई प्रतिबद्धता नहीं : पर्यावरण सचिव

By भाषा | Updated: July 31, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए भारत ने नया लक्ष्य सौंपने की कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। यह बात शनिवार को पर्यावरण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही और उस खबर को खारिज कर दिया कि देश ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन एजेंसी की तरफ से दिए गए अंतिम समय सीमा तक यह जानकारी उसे नहीं दी।

एक विदेशी संवाद समिति ने खबर दी है कि भारत और चीन ने गर्मी पैदा करने वाली गैसों के उत्सर्जन में कटौती की अपनी योजना के बारे में संयुक्त राष्ट्र की तरफ से तय समय सीमा 30 जुलाई तक जानकारी नहीं दी है।

खबर को खारिज करते हुए पर्यावरण सचिव आर पी गुप्ता ने कहा, ‘‘भारत ने नये लक्ष्य घोषित करने के बारे में कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। हमने ऐसे किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।’’

खबर के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख पैट्रिसिया एसपिनोसा ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा सम्मेलन पर तय समय के अंदर दस्तखत करने वाले 110 देशों का स्वागत किया है , जिसे कोविड-19 महामारी के कारण 2020 के अंत से बढ़ा दिया गया था।

खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि ‘‘यह संतोष की बात नहीं है’’ कि केवल 58 फीसदी देशों ने नये लक्ष्य के बारे में समय से जानकारी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos