लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद के डिजिटल युग में भारत के पास डिजिटल सुपरपावर बनने की बड़ी क्षमता: नितिन सेठ

By भाषा | Updated: July 24, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई डिजिटल क्षेत्र के दिग्गज माने जाने वाले नितिन सेठ ने कहा कि कोविड-19 महामारी भारत को डिजिटल सुपरपावर के रूप में उभरने की दिशा में मदद कर सकती है। इस विषय पर आई उनकी एक किताब महामारी के बाद के डिजिटल युग में इस क्षेत्र की चुनौतियों को समझने और 21वीं सदी में इस क्षेत्र में भारत के शीर्ष स्थान पर पहुंचने का रास्ता बताती है।

‘विनिंग इन द डिजिटल एज: सेवन बिल्डिंग ब्लॉक्स ऑफ ए सक्सेसफुल डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन’ में सेठ मैकिंजी और फिडेलिटी तथा देश की कंपनी फ्लिपकार्ट और इंसोडो में नेतृत्व के अपने अनुभवों को एक जगह साथ लाते हैं। वह इसमें व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए यह बताते हैं कि डिजिटल युग में कैसे कंपनियां और प्रतिष्ठान चुनौतियों को पार पाते हुए आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी और एक लहर के बाद दूसरी लहर पूरी दुनिया के लिए बेहद कष्टदायी है लेकिन अगर कारोबार के लिहाज से देखा जाए तो इसने उतना नुकसान नहीं पहुंचाया, जिस तरह के डर के कयास लगाए गए थे।

उनकी इस किताब का प्रकाशन पेंग्विन रैंडम हाउस ने किया है और इसमें वह डिजिटल युग के मुख्य आयाम को वीयूसीए (वोलाटाइल, अनसर्टेन, कॉप्लेक्स और एम्बिग्यूअस- यानी अस्थिर, अनिश्चित, जटिल और अस्पष्ट) के जरिए समझाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में महामारी की वजह से बहुत भयानक स्थिति पैदा हुई लेकिन सबसे अच्छी बात हुई कि इसने इसका मज़बूती से प्रतिकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यह विश्वास है कि इस डिजिटल युग में भारत न केवल सिर्फ़ मज़बूती से आगे बढ़ेगा बल्कि इसके भीतर वैश्विक सुपरपावर में से एक बनने की बड़ी क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां