लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में भारत का बड़ा हित है : रूसी राजनयिक

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने बुधवार को कहा कि भारत का अफगानिस्तान में बड़ा हित है और यह नयी दिल्ली को तय करना है कि उसे संघर्षरत देश में किस हद तक अपनी भागीदारी बढ़ानी है।

रूस के वरिष्ठ राजनयिक ने यह टिप्पणी तालिबान लड़ाकों के तेजी से अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर कब्जा करने को लेकर बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के बीच की है। तालिबान के बढ़ते कब्जे के कारण कई देशों को वहां अपनी मौजूदगी में कमी लाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

रूसी मिशन के उप प्रमुख रोम बबुश्किन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह भी कहा कि तालिबान अफगानिस्तान में ‘‘मौजूदा वास्तविकता’’ है और सभी जातीय समूहों के प्रतिनिधित्व के साथ एक समावेशी सरकार के गठन से संघर्षरत देश में शांति एवं स्थिरता का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

उन्होंने कहा कि रूस और भारत दोनों अफगानिस्तान में संवाद प्रक्रिया का समर्थन करते हैं। वे उस देश में बदलती स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। राजयनिक ने कहा कि अफगानिस्तान एक महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है और इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है।

उन्होंने कई सवालों के जवाब में कहा, ‘‘तालिबान अफगानिस्तान में मौजूदा वास्तविकता है। वह अंतर-अफगान वार्ता में एक पक्ष है, जो हम मानते हैं कि स्थिति को सामान्य बनाने और एक ऐसी समावेशी सरकार की स्थापना का समाधान होना चाहिए जिसमें सभी प्रमुख जातीय समूह शामिल होने चाहिए।’’

रूसी राजनयिक ने कहा कि अफगानिस्तान में भारत का बड़ा हित है और यह नयी दिल्ली को तय करना है कि वह उस देश में किस हद तक अपनी भागीदारी बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान पर सक्रिय क्षेत्रीय कूटनीति में शामिल रहा है और उन्होंने इसे ‘‘बहुत प्रेरणादायक’’ बताया।

भारत अफगानिस्तान की अगुवाई और उसके नियंत्रण में राष्ट्रीय शांति एवं सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी