भारत ने 2014-15 से अब तक 35,777 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात किया: रक्षा मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:18 IST2021-06-07T22:18:58+5:302021-06-07T22:18:58+5:30

India has exported defense worth Rs 35,777 crore since 2014-15: Defense Ministry | भारत ने 2014-15 से अब तक 35,777 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात किया: रक्षा मंत्रालय

भारत ने 2014-15 से अब तक 35,777 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात किया: रक्षा मंत्रालय

नयी दिल्ली, सात जून भारत ने पिछले सात साल में 35,777 करोड़ रुपये मूल्य का सैन्य उपकरण और प्रणाली निर्यात की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा सोमवार को जारी किए गए एक दस्तावेज में यह जानकारी सामने आई।

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी ई-पुस्तिका में वर्ष 2020 में किए गए बड़े सुधारों को भी रेखांकित किया गया है। पुस्तिका के अनुसार भारत ने 84 से अधिक देशों को रक्षा उपकरणों का निर्यात किया। सिंह ने कहा, “इस पुस्तिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र को मजबूत तथा और अधिक दक्ष बनाने का सरकार का संकल्प परिलक्षित होता है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि रक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए सुधारों से आने वाले वर्षों में भारत रक्षा क्षेत्र में वैश्विक शक्ति का केंद्र बनेगा। दस्तावेज में राफेल विमान की खरीद, देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) की नियुक्ति और रक्षा अनुसंधान और विकास में सुधार जैसे निर्णयों को रेखांकित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India has exported defense worth Rs 35,777 crore since 2014-15: Defense Ministry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे