लाइव न्यूज़ :

भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोविड के विरूद्ध लड़ाई में वैश्विक नेता के रूप में उभरा: रैना

By भाषा | Updated: October 22, 2021 18:46 IST

Open in App

जम्मू, 22 अक्टूबर भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक 100 करोड़ पार करने के अगले दिन शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व की सराहना की और कहा कि जब पूरी दुनिया कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में अंधेरे में हाथ-पैर चला रही थी तब भारत मजबूती से आगे बढ़ा और वह विश्व नेता के रूप में उभरा।

रैना ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रच दिया.... भारत एक वैश्विक नेता के रूप में उभरा क्योंक कोविड-19 महामारी के फैलने के बाद वह मजबूती से आगे बढ़ा।’’

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में डॉक्टरों एवं अर्ध-चिकित्साकर्मियों ने कोरोना वायरस को हटाने के लिए परिश्रम किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा , ‘‘ छोटे से समय में टीकाकरण में 100 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर इतिहास रच दिया गया।

उन्होंने कहा कि रिकार्ड समय में समर्पित अस्पताल बनाये गये। उन्होंने कहा, ‘‘ ऑक्सीजन की कमी का शानदार तरीके से प्रबंधन किया गया। उसके लिए डॉक्टरों, अर्ध-चिकित्साकर्मियों को धन्यवाद दिया जाए। सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, जिन्होंने लंगर, दवाओं आदि का प्रबंध किया, हमारे व्यापारी समुदाय, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, हमारे जनप्रतिनिधियों और उन सभी को जिन्होंने पीएमकेयर्स फंड में योगदान दिया, धन्यवाद के पात्र हैं।’’

रैना ने दावा किया कि भाजपा पूरे जम्मू कश्मीर में सबसे मजबूत राजनीतिक दल के रूप में उभरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल